संविधान प्रदत्त अधिकारों का उपयोग का निर्णय
सिमडेगा : आदिवासी मूलवासी संघर्ष मोर्चा जिला इकाई की बैठक रविवार को वन विश्रामागार में हुई। इस द
सिमडेगा : आदिवासी मूलवासी संघर्ष मोर्चा जिला इकाई की बैठक रविवार को वन विश्रामागार में हुई। इस दौरान बैठक में संविधान में अंकित प्रावधानों के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान हिमाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मणिपुर, तेलंगाना के लिए संविधान के अनुछेद 16-3 के तहत तय प्रावधान का झारखंड में भी उपयोग किये जाने की बात कही गई। साथ ही बताया गया कि रौतिया तथा तेली समाज को आदिवासी बनाने का सपना दिखाकर वर्तमान सरकार वोट की राजनीति कर रही है। इन सभी मुद्दों को लेकर संघर्ष समिति सभी 10 प्रखंड में जागरूकता अभियान चलाएगी, इसके लिए निर्णय लिया गया। इसके तहत 27 मई को सुबह 9 बजे बोलबा, दोपहर 1 बजे केरसई तथा शाम 4 बजे कुरडेग, 28 मई को सुबह 9 बजे ठेठईटांगर, दोपहर 12 बजे बांसजोर तथा शाम 3 बजे जलडेगा, 29 मई को सुबह 11 बजे कोलेबिरा, दोपहर 3 बजे बानो तथा 31 मई को सुबह 11 बजे पाकरटांड़ व दोपहर 2 बजे सिमडेगा में बैठक कर लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जाएगा। इसके अलावा बैठक में अन्य विषयों पर भी चर्चा की गई। मौके पर पूर्व विधायक नियेल तिर्की तथा अन्य लोग मौजूद थे।