कटेंगे मधुमक्खियों से लदे सेमल पेड़
बानो : रेलवे स्टेशन बानो में सेमल पेड़ पर छत्ता लगाए मधुमक्खियों के आतंक से विगत 1 महीने से पैसें
बानो : रेलवे स्टेशन बानो में सेमल पेड़ पर छत्ता लगाए मधुमक्खियों के आतंक से विगत 1 महीने से पैसेंजर एवं अन्य लोगों को काफी परेशान हैं। ट्रेन के स्ट्रेशन पहुंचने पर पेड़ों में कंपन होती है। इससे मधुमक्खियां यात्रियों पर हमला बोल देती हैं।
इसकी जानकारी मिलने पर रांची रेल मंडल के एडीआरएम विजय कुमार शनिवार को बानो रेलवे स्टेशन का जायजा लेने पहुंचे। जानकारी लेने के बाद एडीआरएम विजय कुमार ने बताया कि स्थिति काफी गंभीर है। इसके लिए डीएफओ से अनुमति ले कर सेमल के पेड़ों की कटाई की जाएगी।
लोगों को उस समय काफी परेशानी होती है, जब ट्रेन प्लेटफॉर्म पर पहुंचती है। संभवत: ट्रेन की आवाज एवं पेड़ों में होने वाले कंपन के कारण समय मधुमक्खियां हमला बोल देती हैं, जिससे भगदड़ सा माहौल हो जाता है। इसी चलते कितने लोगों की ट्रेन भी छूट जाती है। विगत दिन मधुमक्खी से बचने के क्रम में 1 बच्चा अपने परिवार से बिछड़ गया और दूसरे दिन अपने परिजन से मिला। वहीं एक दंपति का बैग ही गायब हो गया था। इस परिस्थिति में लोगो को ट्रेन पकड़ने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।