65,764 मतदाताओं ने दिया वोट
सिमडेगा : जिले में प्रथम चरण पंचायत चुनाव में कुल 95,813 मतदाताओं में 65,764 मतदाताओं ने अपने मताधिक
By Edited By: Published: Mon, 23 Nov 2015 06:35 PM (IST)Updated: Mon, 23 Nov 2015 06:35 PM (IST)
सिमडेगा : जिले में प्रथम चरण पंचायत चुनाव में कुल 95,813 मतदाताओं में 65,764 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 33,044 और 32,720 महिला मतदाता हैं। कुल मतदान के प्रतिशत में भी पीठासीन पदाधिकारी के डायरी से मिलान किए जाने पर मतदान प्रतिशत 65.35 से बढ़कर 68.64 प्रतिशत हो गया है। प्रखंडवार वो¨टग के आधार पर कुरडेग में 22,604 मतदाता ने वोट डाला। इनमें 11525 महिलाएं और 11079 पुरुष हैं। वहीं केरसई में 17449 में महिला मतदाता 8746 और 8703 पुरुष हैं। सिमडेगा में 32026 में 16004 महिला और 16022 पुरुष और पाकरटांड़ में 16289 मतदाताओं में 7970 महिला और 8319 पुरुष मतदाताओं ने वोट दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें