मां की आराधना में लीन हुए भक्त
सिमडेगा : शक्ति की अधिष्ठात्री मां जगत जननी दुर्गा की अराधना का नवरात्र पर्व मंगलवार से प्रारंभ ह
सिमडेगा : शक्ति की अधिष्ठात्री मां जगत जननी दुर्गा की अराधना का नवरात्र पर्व मंगलवार से प्रारंभ हो गया। सभी दुर्गा पूजा पंडालों व घरों में भक्तों ने कलश स्थापना कर मां की अराधना प्रारंभ कर दी है।वहीं अहले सुबह में ही आचार्यो द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मां दुर्गा का आह्वान किया और गौरी गणेश के पूजन के साथ कलश स्थापना कराई। वहीं दुर्गा पूजा समिति ¨प्रस चौक में आचार्य श्याम सुदंर मिश्र ने अभिजात मुहुर्त में मां भगवती का पूजन अर्चना के साथ कलश स्थापना कराई व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना कराई। वहीं आचार्य ने जानकारी देते हुए कहा कि अभिजात मुहुर्त में कलश स्थापन व पूजा अर्चना करने से मां की विशेष कृपा प्राप्त होती है।वही यजमान की भूमिका रंधीर रंजन ने निभाई। वहीं नव युवक संघ रामजानकी मंदिर दुर्गा पूजा पंडा में आचार्य पंडित विधा बंधु शास्त्री ने मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापना कराई।वहीं पूजन कार्य में यजमान की भूमिका पुरोषत्तम अग्रवाल ने सपत्नीक निभाई। अन्य पूजा पंडालों में भी आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापना कराई। मां के भक्तों ने प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की।