बिरसा मुंडा के आदर्शो को करें आत्मसात
संसू, सिमडेगा : बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन हु
By Edited By: Published: Tue, 09 Jun 2015 07:42 PM (IST)Updated: Tue, 09 Jun 2015 07:42 PM (IST)
संसू, सिमडेगा : बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान चेयरमैन फूलसुंदरी देवी ने भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनसे प्रेरणा लेकर उनके आदर्शो को अपने जीवन में आत्मसात करने की बात कही। मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी गनौरी मोची, वार्ड पार्षद राकेश लकड़ा, शैलेश केरकेट्टा, कुलदीप किड़ो के अलावा सभी कर्मी मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें