किसानों को जागरूक करेगा कृषि रथ
संसू, कोलेबिरा : प्रखंड मुख्यालय परिसर से जिला कृषि पदाधिकारी अनिमानंद टोप्पो व जिला पशुपालन पदाधिका
संसू, कोलेबिरा : प्रखंड मुख्यालय परिसर से जिला कृषि पदाधिकारी अनिमानंद टोप्पो व जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. अभय प्रसाद ¨सह ने हरी झंडी दिखाकर गुरुवार को कृषि रथ को रवाना किया। मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी अनिमानंद टोप्पो ने बताया कि कृषि व गणना विभाग की ओर से संचालित रथ का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण किसानों को कृषि विकास से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराना है। कृषि संबंधित जानकारी से वंचित किसानों को जोड़ने के लिए रथ को जिले के विभिन्न गांवों में भेजा जा रहा है। जिसके तहत जिले में अगले 15 दिनों तक लोगों को जागरूक किया जाएगा। साथ ही, कृषकों को कृषि तकनीक से संबंधित निश्शुल्क लघु पुस्तिका दी जाएगी। कार्यक्रम में आत्मा के निदेशक डॉ. बंधु उरॉव, उपनिदेशक कृष्ण बिहारी, डॉ. जॉनसन भेंगरा, डॉ. अरूण कुमार ¨सह, डॉ. सजल कुमार, एसएमएस अमित कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुबेदार ¨सह, नवाटोली मुखिया कुनुल होरो, बेनी प्रकाश एक्का के अलावे विभिन्न कृषि मित्र उपस्थित थे।