एंथ्रेक्स : 841 पशुओं का हुआ टीकाकरण
जासं, सिमडेगा : पशुपालन विभाग की राज्य व जिला स्तरीय टीम ने सोमवार को अहले सुबह से ही कोलेबिरा के एं
जासं, सिमडेगा : पशुपालन विभाग की राज्य व जिला स्तरीय टीम ने सोमवार को अहले सुबह से ही कोलेबिरा के एंथ्रेक्स प्रभावित क्षेत्र बंदरचुंआ व आस-पास के क्षेत्रों के पशुओं के टीकाकरण में जुटी रही। इस दौरान 841 पशुओं को टीका लगाया गया। जिला पशुपालन पदाधिकारी अभय प्रसाद ¨सह ने बताया कि रांची की टीम सोमवार को वापस लौट गई है। लेकिन, जिले के छह चिकित्सकों के नेतृत्व में गठित अलग-अलग टीम टीकाकरण अभियान में जुटी रहेगी। चूंकि सभी घरों में सुबह ही मवेशी बंधे मिलते हैं। इसलिए टीकाकरण अभियान सुबह 6 बजे से ही चलाया जा रहा है। उन्होंने आम ग्रामीणों से भी इस कार्य में सहयोग करने की अपील की है। इधर अभियान की निगरानी जिला पशुपालन पदाधिकारी अभय प्रसाद ¨सह व अनुमंडल पशुपालन पदाधिकारी डॉ. मनोज कुमार कर रहे हैं। वहीं जिप सदस्य दीपशिखा कुमारी भी क्षेत्र का भ्रमण कर वस्तुस्थिति से अवगत हुई। इधर, डॉ. परमानंद बिरूआ के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की एक टीम ने प्रभावित गांव का दौरा किया। इस दौरान 38 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। साथ ही, लोगों से एहतियात बरतने को कहा गया।