जंगली हाथियों की धमक से लोगों में दहशत
ठेठईटांगर : प्रखंड में जंगली हाथियों की धमक से लोगों में भय का वातावरण बन गया है। फिलहाल जंगली हाथिय
By Edited By: Published: Mon, 11 May 2015 07:48 PM (IST)Updated: Mon, 11 May 2015 07:48 PM (IST)
ठेठईटांगर : प्रखंड में जंगली हाथियों की धमक से लोगों में भय का वातावरण बन गया है। फिलहाल जंगली हाथियों के लट्ठाखम्हन जंगल में होने की जानकारी मिली है। झुंड में हाथियों की संख्या 5 बताई जा रही है। इनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। जंगली हाथियों के आने की जानकारी वन विभाग को दी गई है। वहीं विभाग ने ग्रामीणों से जंगली हाथियों के साथ किसी भी प्रकार छेड़छाड़ नहीं करने की अपील की है। लोग जान बचाने के लिए आस-पास के पक्के मकानों में शरण ले रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें