मतदाता सूची में सुधार के लिए लगा शिविर
जासं, सिमडेगा : जिले के सभी प्रखंड के मतदाता बूथ में रविवार को शिविर लगाया गया। जिसमें मतदाता पत्र क
By Edited By: Published: Sun, 10 May 2015 08:41 PM (IST)Updated: Sun, 10 May 2015 08:41 PM (IST)
जासं, सिमडेगा : जिले के सभी प्रखंड के मतदाता बूथ में रविवार को शिविर लगाया गया। जिसमें मतदाता पत्र की त्रुटि दूर करने, सूची में नाम जोड़ने या हटाने के अलावा अन्य कार्य के लिए प्रपत्र जमा लिए गए। इस दौरान एसी नागेंद्र सिन्हा, बीडीओ बंधन लॉग ने भ्रमण कर कार्यों की जांच की। सदर प्रखंड के बंगरु, तामड़ा, बीरु समेत अन्य जगहों में उन्होंने भ्रमण किया। एसी नगेंद्र सिन्हा ने बताया कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से कार्य किया जा रहा है। जल्द से जल्द वैसी मतदाता सूची बनाई जाएगी, जिसमें किसी प्रकार की कोई गलती या खामी नहीं होगी। ठेठईटांगर, बोलबा, बांसजोर, जलडेगा, कुरडेग, केरसई, पाकरटांड, कोलेबिरा, बानो प्रखंड में भी शिविर लगाया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें