कुरीतियों के खिलाफ गांव-गांव चलाया जाएगा अभियान
सिमडेगा : पाकरटांड़ के कोबांग में शुक्रवार को आदिवासी रौतिया समाज विकास परिषद् छात्र संघ जिला ईकाई की
सिमडेगा : पाकरटांड़ के कोबांग में शुक्रवार को आदिवासी रौतिया समाज विकास परिषद् छात्र संघ जिला ईकाई की बैठक हुई। इस दौरान प्रखंड समिति का पुनर्गठन किया गया। जिसमें मुनेश्वर ¨सह को अध्यक्ष, गुलाब कुमार ¨सह, तरुणी देवी का उपाध्यक्ष, धन¨सह-सचिव, रेव प्रसाद ¨सह-कोषाध्यक्ष को बनाया गया। मौके पर जिलाध्यक्ष रोहित कुमार ¨सह ने कहा कि समाज को विकास की राह पर ले जाने के लिए सर्वप्रथम कुरीतियों को दूर करना आवश्यक है। इसके लिए गांव- गांव में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। जिले में समाज के लोगों को एकजुट करने के लिए प्रत्येक प्रखंड में समिति का पुनर्गठन का कार्य किया जाएगा। वहीं बताया कि संघ की ओर से जिले में समाज के लोगों को जनगणना किया जाना है। जिसमें सभी लोगों को सहयोग करना होगा। बैठक के दौरान वार्षिक शुल्क आदि विषय पर भी विस्तार से चर्चा की गई। मौके पर प्रदुमन ¨सह, लहरु ¨सह, भागीरथ ¨सह, भरत ¨सह आदि मौजूद थे।