आदर्श समाज की करें स्थापना : बिशप
ठेठईटांगर : प्रखंड के बाघचट्टा मंडली में शुक्रवार को नवनिर्मित गिरजाघर का संस्कार किया गया। मौके पर
ठेठईटांगर : प्रखंड के बाघचट्टा मंडली में शुक्रवार को नवनिर्मित गिरजाघर का संस्कार किया गया। मौके पर मुख्य रूप से बिशप याकूब सोरेंग सहित अन्य पादरी ने दीप प्रज्वलित कर व फीता काटकर गिरजाघर का उद्घाटन किया। इसके बाद पवित्र जल का छिड़काव कर गिरजाघर का संस्कार किया गया। बिशप के पवित्र बाइबिल पाठ के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर कई मंडलियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की।
बिशप ने कहा कि गिरजाघर के उद्घाटन से गांव में लोग अच्छे कार्य के लिए प्रेरित होंगे। लोग प्रभु यीशु के बताए मार्ग पर चलते हुए समाज व राज्य के कल्याण के लिए कार्य करें। साथ ही, एक दूसरे की मदद करते हुए आदर्श समाज की स्थापना करें। कार्यक्रम के अंत में समापन मंडली के शरण केरकेट्टा ने धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में झापा जिलाध्यक्ष मतियस बागे, जिला प्रभारी ओमप्रकाश अग्रवाल व प्रदीप केशरी, पादरी रेव.जे जोजो, एल डुंगडुंग, इ बागे, बी केरकेट्टा मौजूद थे।