विक्की हत्या मामले में दो पर प्राथमिकी दर्ज
जलडेगा : वनजोगा में विक्की मांझी की गोली मारकर हत्या मामले में पुलिस ने मंगलवार को जलडेगा थाना में ह
By Edited By: Published: Tue, 21 Apr 2015 07:42 PM (IST)Updated: Tue, 21 Apr 2015 07:42 PM (IST)
जलडेगा : वनजोगा में विक्की मांझी की गोली मारकर हत्या मामले में पुलिस ने मंगलवार को जलडेगा थाना में हुटुटुआं निवासी सुवेन मुंडा व उसके सहयोगी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विक्की मांझी घटना के पूर्व दोनों पीएलएफआइ उग्रवादी सुवेन मुंडा व एक अन्य के साथ में बैठकर ताड़ी पी थी। इसके बाद घर लौटने के क्रम में विक्की मांझी को गोली मारकर दोनों चलते बने। वहीं परिजनों ने भी सुवेन मुंडा पर ही गोली मारने का आरोप लगाया है। पुलिस सूत्रों की माने तो सुवेन मुंडा जेल में बंद पीएलएफआइ के सबजोनल कमांडर सूर्या डॉन का बॉडीगार्ड भी रह चुका है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें