पर्व के दिन भी गुल रही बिजली
ठेठईटांगर : प्रखंड में त्योहार के दिन भी बिजली गुल रही। दिन भर बिजली का आना-जाना लगा रहा। रात में भी
By Edited By: Published: Sun, 05 Apr 2015 06:46 PM (IST)Updated: Sun, 05 Apr 2015 06:46 PM (IST)
ठेठईटांगर : प्रखंड में त्योहार के दिन भी बिजली गुल रही। दिन भर बिजली का आना-जाना लगा रहा। रात में भी बिजली की अनियमित आपूर्ति रही। मालूम हो कि पास्का के पूर्व रात्रि में लोगों को गिरजाघर व कब्र में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जाना होता है, जिसके लिए उन्हें तैयारी भी करनी पड़ती है। वहीं गर्मी भी दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। रविवार को प्रखंड का तापमान अधिकतम 39 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री रहा। इधर, विभागीय पदाधिकारी के फोन भी हमेशा बंद मिलता है। जिससे लोगों को बिजली की वास्तविक स्थिति की जानकारी नहीं मिली पाती है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें