बिजली की समस्या से लोग परेशान
ठेठईटांगर : प्रखंड में विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था काफी लचर है। विभाग और फ्रेंचाइजी कर्मियों की ओर स
ठेठईटांगर : प्रखंड में विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था काफी लचर है। विभाग और फ्रेंचाइजी कर्मियों की ओर से इस दिशा में किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी नहीं निभाई जाती है। शुक्रवार को भी प्रखंड में सुबह लगभग 6 बजे से गुल बिजली दोपहर के 3 बजे लोगों को कुछ पलों के लिए मिली और फिर गायब हो गई। हालांकि इस संबंध में विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता महादेव मुर्मु ने बताया कि जल्द ही समस्या से लोगों को निजात मिल जाएगी। हालांकि सिमडेगा विद्युत सबस्टेशन से ठेठईटांगर के जोराम में अवस्थित सबस्टेशन में 33 केवीए लाइन सप्लाई की जाती। इसके बावजूद सब स्टेशन के कर्मी बिजली आपूर्ति करने में तब तक कोई रुचि नहीं दिखाते, जब तक कोई ग्रामीण विद्युत सबस्टेशन संपर्क कर बिजली के बारे में जानकारी नहीं लेता। रोजाना सुबह होते ही जोराम के अक्वनटोली विद्युत सबस्टेशन से किसी न किसी बहाने ठेठईटांगर की आपूर्ति ठप कर दी जाती है। इधर, विद्युत की लचर व्यवस्था से प्रखंड में उपभोक्ताओं में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है।