ढाबों से जब्त हुआ शराब, संचालक गए जेल
सिमडेगा : शहर के विभिन्न ढाबों में गुरुवार की रात पुलिस ने छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने
सिमडेगा : शहर के विभिन्न ढाबों में गुरुवार की रात पुलिस ने छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने शहर के तीन ढाबों में शराब बेचते रंगे हाथ पकड़े गए संचालकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इनमें कौशल राज देव ¨सह, देवेंद्र ¨सह व एक अन्य शामिल हैं। पुलिस ने शहर के राज रेस्टोरेंट, घोड़बहार स्थित सलोनी ढाबा और खैरनटोली के अंतरा ढाबा से 14 बोतल बियर, अंग्रेजी शराब की 40 छोटी-बड़ी बोतलें बरामद की।
प्रशिक्षु डीएसपी नाजीर अख्तर ने बताया कि छापामारी अभियान रुटीन वर्क के तहत चलाया गया था। इसमें शहर के विभिन्न होटलों में मादक द्रव्य बिक्री की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि पुलिस अवैध रूप से होटलों में बेचे जाने वाले शराब बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने के लिए प्रतिबद्ध है। समय-समय पर पुलिस इस तरह का अभियान चलाते रहेगी।