हॉकी खिलाड़ी चयन के लिए प्रतियोगिता 7 से
सिमडेगा : सेंट मेरीज हॉकी सेंटर के तत्वावधान में जिला में हॉकी खिलाड़ियों के चयन के लिए प्रतियोगिता क
By Edited By: Published: Fri, 03 Apr 2015 07:37 PM (IST)Updated: Fri, 03 Apr 2015 07:37 PM (IST)
सिमडेगा : सेंट मेरीज हॉकी सेंटर के तत्वावधान में जिला में हॉकी खिलाड़ियों के चयन के लिए प्रतियोगिता का आयोजन होगा। सेंटर के फादर जॉन तिर्की ने बताया कि चयन प्रतियोगिता में कक्षा 6, 7 व 8 में अध्ययनरत विद्यार्थी अपना ट्रायल दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि कुरडेग स्टेडियम में 7, टैंसेर में 8, ¨ढगुरपानी में 9, समसेरा में 10, कहुपानी में 11, गांगुटोली में 13, मुड़िया में 14, ¨बध्यानटोली में 16, बानाबीरा में 17, नानेसेरा में 18 तथा संत मेरीज विद्यालय में 21 अप्रैल को प्रतियोगिताएं होंगी। उन्होंने इच्छुक प्रतिभागियों से निर्धारित स्थल पर आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें