भक्ति गीतों पर बच्चों ने प्रस्तुत किए नृत्य
सिमडेगा : चैती दुर्गा पूजा समिति ठाकुर टोली में महानवमी की रात में बच्चों ने नृत्य प्रतियोगिता में
सिमडेगा : चैती दुर्गा पूजा समिति ठाकुर टोली में महानवमी की रात में बच्चों ने नृत्य प्रतियोगिता में भाग लिया। इसमें सीनियर ग्रुप के चार व जूनियर ग्रुप के 10 टीम के बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
प्रतियोगिता में जूनियर ग्रुप में पहला स्थान छाया ग्रुप व सीनियर में अंबे ग्रुप को प्रथम पुरस्कार दिया गया। वहीं प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन हेमंत ¨सह ने किया। जज की भूमिका सत्यानंद, प्रगति कुंज, मोहित मिश्र ने निभाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में बाबला कुमार सुमन राय, संजय पठान, सोनू ¨सह, मुरारी प्रसाद, सुनील प्रसाद विकास वर्मा योगेंद्र मेहरा, राम कैलाश राम आदि ने सहयोग किया। इधर, महादशमी के अवसर पर ठाकुरटोली पूजा पंडाल में विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। सलडेगा में शनिवार की रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।