टीम गठन के लिए प्रतियोगिता 11 को
सिमडेगा : हॉकी इंडिया की ओर से सबजूनियर राष्ट्रीय हॉकी टीम बालक व बालिका के गठन को ले 11 अप्रैल को र
By Edited By: Published: Fri, 27 Mar 2015 07:56 PM (IST)Updated: Fri, 27 Mar 2015 07:56 PM (IST)
सिमडेगा : हॉकी इंडिया की ओर से सबजूनियर राष्ट्रीय हॉकी टीम बालक व बालिका के गठन को ले 11 अप्रैल को रांची के मोहराबादी स्टेडियम में चयन प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रदेश हॉकी संघ के महासचिव मनोज कोनबेगी ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी का जन्म तिथि 1 जनवरी 1999 के बाद का होना आवश्यक है। वहीं प्रतियोगिता में हॉकी इंडिया की ओर से निबंधित खिलाड़ी ही भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि जो खिलाड़ी अपना निबंधन कराना चाहते है वे एसएस बालिका उच्च विद्यालय सिमडेगा स्थित हॉकी सेंटर या फिर मोबाइल संख्या 9973839163 पर संपर्क कर सकते हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें