उपप्रमुख के घर डकैती करने वाले 4 गिरफ्तार
जागरण संवाददाता, सिमडेगा : जिले के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र केरया पंचायत अंतर्गत देवबहार श्रवण टोली स्
जागरण संवाददाता, सिमडेगा : जिले के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र केरया पंचायत अंतर्गत देवबहार श्रवण टोली स्थित उपप्रमुख कृष्णा बड़ाईक के घर में पिछले दिनों हुए डकैती कांड के सभी चार आरोपियों को पुलिस ने सामान के साथ गिरफ्तार किया है। विदित हो कि तीन दिन पूर्व हुई घटना में अपराधियों ने हथियार के बल पर घर से गहने नकदी व कपड़ों के साथ घर में रखे आलमीरा भी साथ ले गये थे। इस घटना में शामिल गिरफ्तार अपराधियों में समीर डुंगडुंग ग्राम लकड़चट्टा, बिक्सल लुगुन केरया मंडरा टोली, अनिल लकड़ा ग्राम जोराम व हेमंत डुंगडुंग ग्राम लकड़चट्टा शामिल हैं। इनके पास से 4 साड़ी, 2 फुलपैंट, कुछ गहने व नकदी बरामद हुए हैं। इस पूरे मामले पर एसपी राजीव रंजन ने कहा कि गिरफ्तार अपराधियों ने पूर्व में भी कृष्णा बड़ाईक के घर के अलावा कई घटनाओं में संलिप्त होने की बात स्वीकार की है। इधर घटना के त्वरित उदभेदन पर एसपी राजीव रंजन ने कहा कि समय रहते पूरे गिरोह को पकड़ लिया गया है। ये पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। वहीं घटना का खुलासा करने वाले सभी पुलिस पदाधिकारी व जवानों को पुरस्कृत किया जाएगा।