भाजपा ने कैंप में चलाया सदस्यता अभियान
सिमडेगा : शहर के महावीर चौक पर भारतीय जनता पार्टी जिला ईकाई के द्वारा गुरुवार को जिला अध्यक्ष संजय ठ
सिमडेगा : शहर के महावीर चौक पर भारतीय जनता पार्टी जिला ईकाई के द्वारा गुरुवार को जिला अध्यक्ष संजय ठाकुर के नेतृत्व में कैंप लगाकर सदस्यता अभियान चलाया गया। मौके पर जिलाध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा का सदस्य बनना मात्र किसी पार्टी में शामिल होना ही नहीं है, बल्कि भाजपा का सदस्य बनकर लोग सशक्त भारत अभियान का हिस्सा बन रहे हैं। इस अभियान से देश के परिर्वतन में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। साथ ही उन्होंने लोगों को पार्टी से जुड़ने पर बधाई दी है। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर दीपक पुरी, संजीत यादव, अनूप प्रसाद, सुरेन्द्र प्रसाद, दुर्गविजय ¨सह देव, नवल चौधरी, राजमनी प्रधान, नंदनी दास, सुशीला देवी, सूर्य नारायण प्रसाद, संजय केवट आदि उपस्थित थे।