श्रीश्याम प्रभु की निकली भव्य निशान यात्रा
सिमडेगा : श्रीश्याम मित्र मंडल के सौजन्य से मंगलवार को 34वां श्रीश्याम महोत्सव श्रद्धा व उल्लास के स
सिमडेगा : श्रीश्याम मित्र मंडल के सौजन्य से मंगलवार को 34वां श्रीश्याम महोत्सव श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह में रामजानकी मंदिर परिसर से श्रीश्याम प्रभु की भव्य निशान यात्रा निकाली गई। निशान यात्रा संपूर्ण शहर का भ्रमण किया। इस दौरान लोग प्रभु श्याम की जयजयकार लगाते रहे। निशान यात्रा में महिला-बच्चे समेत करीब 500 से अधिक लोगों ने भाग लिया। यात्रा में प्रभु श्याम की आकर्षक व भव्य झांकी सजाई गई थी। जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
यात्रा के दौरान महिलाएं व बच्चे निशान थामे रहे। इस दौरान जगह-जगह पर समाज सेवियों व प्रतिष्ठान संचालकों ने निशान यात्रा का स्वागत किया। वहीं झूलन ¨सह चौक पर देवेंद्र प्रतिष्ठान, महावीर चौक पर तूफान क्लब व मारवाड़ी ब्राह्मण युवा समिति की ओर से स्वागत किया गया। आनंद भवन के पास विनोद बंसल और नीचे बाजार पेट्रोल पंप पर ओमप्रकाश अग्रवाल ने निशान यात्रा का स्वागत किया। उन्होंने यात्रा में शामिल लोगों को शीतल पेय पिलाया। यात्रा शहर का भ्रमण कर आनंद भवन पहुंची। यात्रा के दौरान ओमप्रकाश अग्रवाल, वेद प्रकाश नागवान, श्यामलाल शर्मा, अमरनाथ बामलिया, विजय अग्रवाल, पवन जैन, राजेश शर्मा, संजय शर्मा, आचार्य वासुदेव गौतम, राजेश अग्रवाल, अमित अग्रवाल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, सौरभ बंसल, गोपाल ¨सह, अजय जालान, विनोद अग्रवाल, संजय अग्रवाल आदि शामिल हुए।
प्रभु का सजा भव्य दरबार
सिमडेगा : आनंद भवन में श्री श्याम प्रभु का भव्य दरबार बनाया गया। जहां विधि-विधान पूर्वक उनकी पूजा अर्चना की गई। इस दौरान अखंड ज्योत जलाई गई। सवामनी भोग, छप्पन भोग आदि अनुष्ठान भी हुए। रात में बाहर से आए प्रसिद्ध कलाकारों ने भजन संध्या कार्यक्रम प्रस्तुत किए।