भाजपा ने सदस्यता अभियान पर की चर्चा
सिमडेगा : मुख्यालय स्थित आनंद भवन में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की बैठक हुई। इस दौरान प
By Edited By: Published: Tue, 03 Mar 2015 08:08 PM (IST)Updated: Tue, 03 Mar 2015 08:08 PM (IST)
सिमडेगा : मुख्यालय स्थित आनंद भवन में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की बैठक हुई। इस दौरान पार्टी की ओर से चलाए जा रहे सदस्यता अभियान पर चर्चा की गई। नगर अध्यक्ष सतीश पांडेय ने कार्यकर्ताओं को बताया कि नगर क्षेत्र में 5000 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसे प्राप्त करने के लिए हम सभी को मिलकर कार्य करना होगा। नगर क्षेत्र के प्रत्येक घर-घर जाकर लोगों को भाजपा से जोड़ने के लिए प्रयास करना होगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को ईमानदारी पूर्वक अभियान को सफल बनाने के लिए कार्य करने को कहा। मौके पर सुशील श्रीवास्तव, संजीत यादव, दीपक पुरी, अनूप प्रसाद, दुर्गविजय ¨सह देव, मनोज चौबे, शहरु नायक समेत अन्य पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें