खेल खेल में दें शिक्षा
सिमडेगा : प्रखंड संसाधन केंद्र में तीन दिवसीय बुनियाद प्लस प्रशिक्षण शुक्रवार से शुरू किया गया। बीप
सिमडेगा : प्रखंड संसाधन केंद्र में तीन दिवसीय बुनियाद प्लस प्रशिक्षण शुक्रवार से शुरू किया गया। बीपीओ अनिल खलखो ने दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण शुरू कराया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक प्रशिक्षण के दौरान बतायी गयी बातों को अपने अपने विद्यालय में जाकर बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने में इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि बच्चों को हमेशा विद्यालय में घर सा माहौल के बीच खेल खेल में शिक्षा देनी चाहिए। मास्टर ट्रेनर मो. जमिल अंसारी, किशोर कुल्लु, रीना पुरी व निधि प्रसाद ने उपस्थित शिक्षकों को बुनियाद प्रशिक्षण के दौरान खेल खेल में बच्चों को शिक्षा देने, बच्चों को बुनियाद कौशल के तहत पढना, लिखना एंव गणितीय संक्रियाओं को उनकी क्षमता के अनुसार सुनिश्चित कराने तथा बच्चों के छोटे-छोटे समूह को लक्ष्य के साथ मिलाकर शिक्षा देने आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मौके पर शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।