रौतिया जाति को अजजा में शामिल कराना उद्देश्य
सिमडेगा : शहर के सलडेगा में रविवार को रौतिया महिला समिति नगर इकाई का द्वितीय स्थापना दिवस कार्यक्रम
सिमडेगा : शहर के सलडेगा में रविवार को रौतिया महिला समिति नगर इकाई का द्वितीय स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में रोहित ¨सह ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभांरभ किया। मौके पर उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा समाज केन्द्र, राज्य, जिला तथा प्रखंड स्तर पर चल रहा है। किन्तु महिलाओं के अलग-थलग होने के कारण समस्याएं उत्पन्न हो रही थीं। ऐसी परिस्थिति के कारण फरवरी 2013 में महिला समिति का गठन किया गया। इसका उद्देश्य समाज को संगठित कर उसमें सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक व शैक्षणिक सुधार लाना है। साथ ही उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय रौतिया समाज विकास परिषद् का मूल उद्देश्य रौतिया जाति को अनुसुचित जनजाति की सूची में सम्मलित कराना है। साथ ही शहरी क्षेत्र में समाज की उपलब्ध भूमि में शहीद बख्तर साय एवं मुंडल ¨सह की स्मृति भवन का निर्माण के साथ महिला समिति के कार्यालय का निर्माण कराया जाएगा। वहीं बताया गया कि सभी सदस्यों से प्रत्येक माह समाज के संघ को 50 रुपये सहयोग के रूप में संगठन को चलाने के लिए जमा कराया जाता है। जो राशि समिति के नाम से बैंक खाता में जमा होती है। वहीं स्थापना दिवस के अवसर पर परिचय सत्र, माल्यार्पण, स्वागत गान, भाषण, सांस्कृतिक कार्यक्रम एकल गीत आदि की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में वीरेन्द्र कुमार, नारायण ¨सह, लहरू ¨सह, सवित्री कुमारी, अमित रोशन ¨सह, फरन, चन्द्रदेव, नम्रता प्रिया आदि ने सहयोग किया।