विज्ञान हमारा मददगार : बीडीओ
सिमडेगा : सदर प्रखंड के कन्या मध्य विद्यालय सिमडेगा में गुरुवार को प्रखंडस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी
सिमडेगा : सदर प्रखंड के कन्या मध्य विद्यालय सिमडेगा में गुरुवार को प्रखंडस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन बीडीओ बंधन लॉंग ने किया। मौके पर उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा एक ऐसी विपत्ति है, जिसे रोकना इंसानों के लिए संभव नही हो पाया है। बल्कि विज्ञान के माध्यम से केवल इसके असर को कम करने का यथा संभव प्रयास किया जाता है। उन्होंने कहा कि विज्ञान के माध्यम से समय रहते लोगों को आपदा की जानकारी मिल पाती है और समय रहते इसके नुकसान को कम किया जा सकता है। उन्होंने प्रतिभागियों को बेहतर ढंग से इस पर कार्य करने की बात कही। प्रदर्शनी में कुल 8 विद्यालयों ने भाग लिया, जिसमें संत मेरीज उच्च विद्यालय सामटोली, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय तथा एसएस उच्च विद्यालय सिमडेगा को क्रमश: प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इस दौरान जज की भूमिका में सुरेश प्रसाद, मनोज कुमार ठाकुर रहे। कार्यक्रम के संचालन में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अनिल खलखो, रामकृष्ण यादव, ब्रहमदत्त नायक, आयलीन कोंगाड़ी, रोशनी ओलेम, देवेन्द्र तिवारी आदि ने सहयोग किया।