छात्र को टक्कर मार टेंपो पलटी, चार घायल
बानो : प्रखंड मुख्यालय स्थित चेकनाका के पास मंगलवार को टेंपो पलटने से चार लोग घायल हो गए। घायलों को
By Edited By: Published: Tue, 13 Jan 2015 08:22 PM (IST)Updated: Tue, 13 Jan 2015 08:22 PM (IST)
बानो : प्रखंड मुख्यालय स्थित चेकनाका के पास मंगलवार को टेंपो पलटने से चार लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए पीएचसी बानो में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि स्कूल में छुट्टी होने के बाद सड़क वर भीड़-भाड़ की स्थिति थी। तभी अनियंत्रित टेंपो छात्र अमोन ब¨डग को टक्कर मारते हुए पलट गई। इससे टेंपो में सवार इतवारी देवी, विजय लुगून व शिक्षिका मंगलदा सुरीन घायल हो गए। इतवारी देवी का पैर टूट गया है। वहीं विजय लुगून चोट लगने से अचेतावस्था में था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें