नशापान के विरोध में निकली रैली
कुरडेग : प्रखंड के विभिन्न गांव घाघमुंडा, लबडेरा, लकराकोचा के ग्रामीणों ने गुरुवार को नशापान के विर
By Edited By: Published: Thu, 18 Dec 2014 09:09 PM (IST)Updated: Thu, 18 Dec 2014 09:09 PM (IST)
कुरडेग : प्रखंड के विभिन्न गांव घाघमुंडा, लबडेरा, लकराकोचा के ग्रामीणों ने गुरुवार को नशापान के विरोध में दरिडीह, खालीजोर, बैघमा आदि क्षेत्रों में रैली निकाली। ग्रामीणों का नेतृत्व वार्ड सदस्य सुमित्रा देवी ने किया। इस दौरान लोगों ने हड़िया-दारु बंद करो, नारी शक्ति ¨जदाबाद आदि के नारे लगाए। रैली में शामिल ग्रामीण लाठी-डंडे से लैस थे। इस दौरान मुनी देवी, जिलि लकड़ा, जेया लकड़ा, बहामुनी देवी, विभा लकड़ा, बुधनी कुमारी, आश्रिता कंडुलना, वीणा कुमारी, दशमी देवी, गणेशपति देवी आदि उपस्थित थे। इधर, महिलाओं के शुरू किए गए इस अभियान में पुरुषों ने आगे आकर उनका हौसला बढ़ाया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें