चाक की पूजा कर शुरू किया प्रशिक्षण
सिमडेगा : उद्योग विभाग झारखंड सरकार के तत्वावधान में शनिवार को पाकरटाड़ के सोगड़ा में सरदारटोली में
सिमडेगा : उद्योग विभाग झारखंड सरकार के तत्वावधान में शनिवार को पाकरटाड़ के सोगड़ा में सरदारटोली में टेराकोटा प्रोजेक्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन पंचायत के मुखिया निर्मला कुजूर, ग्राम सभा अध्यक्ष विनोद तिर्की और राष्ट्रीय ड्रेस डिजाइन संस्था के डिजाइनर अशोक कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से चाक की पूजा कर किया। इस दौरान कार्यक्रम समन्वय डमरूधर दास ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद सभी प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार का अवसर प्रदान किया जाएगा। निर्मित वस्तुओं को विभाग की ओर से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बाजार भी उपलब्ध कराया जाएगा। इधर, प्रशिक्षण के दौरान आस-पास के लगभग 30 कुम्हारों को मिट्टी के बनाए जाने वाले विभिन्न वस्तुओं के निर्माण, विधि आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण एक माह तक चलेगा। मौके पर नंदकिशोर प्रसाद, मूलचंद ठाकुर, हजारीका, रीना देवी आदि मौजूद थे।