शिबू सोरेन ने लड़ी है झारख्ाड की लड़ाई : हेमंत
ठेठईटांगर, सिमडेगा : झारखंड को अलग राज्य बनाने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू
ठेठईटांगर, सिमडेगा : झारखंड को अलग राज्य बनाने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन ने लड़ाई लड़ी। जिन्होंने अपने खून पसीना एक कर झारखंडियों को उनका अधिकार दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई। इसी का नतीजा है कि आज राज्य का एक बच्चा बच्चा उन्हें जानता है।उन्होंने कहा कि अलग राज्य का सपना तो पूरा हुआ किन्तु राज्य को अव्वल बनाने का कार्य अभी बाकी है, इसके लिए राज्य की जनता को झारखंड मुक्ति मोर्चा को बहुमत देकर पांच वर्ष तक कार्य करने के लिए सरकार बनाने में सहयोग करनी चाहिए।
मुख्यमंत्री ने बुधवार को ये बातें प्रखंड के कोनपाला बाजारटांड़ में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने लोगों को गत दिनों दैनिक जागरण में छपी '100 करोड़ की संपत्ति जब्त' की खबर का हवाला देते हुए कहा कि जिस विधानसभा में ऐसे भ्रष्टाचारी नेता होंगे, वहां विकास की बातें ही करनी बेमानी होगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए लोग झारखंड मुक्ति मोर्चा को बहुमत देकर विजयी बनाएं। उन्होंने कोलेबिरा विधानसभा की जनता से क्षेत्र के विकास हेतु पार्टी प्रत्याशी लुईस कुजूर को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। वहीं उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वह एक पूंजीपतियों की पार्टी है, जो जीतने के बाद व्यापारियों के पास झारखंड को भी गिरवी रखने का कार्य करेगी। वहीं बताया कि उसके एजेंडे में सीएनटी एक्ट को हटाना मुख्य प्राथमिकता है। ऐसे में जनता को स्वयं यह फैसला लेना होगा कि वे अपना झारखंड चाहते है अथवा गिरवी तथा दूसरों के इशारों पर चलने वाले झारखंड। इधर मौके पर प्रत्याशी लुईस कुजूर, गुलरेज अहमद आदि मौजूद थे।