Move to Jagran APP

कोयले की कालिख से पुते हैं कांग्रेस के हाथ : अमित शाह

सिमडेगा : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि अब झारखंड का विकास कोयले की रॉयल्टी से कि

By Edited By: Published: Wed, 26 Nov 2014 11:28 PM (IST)Updated: Wed, 26 Nov 2014 11:28 PM (IST)
कोयले की कालिख से पुते हैं कांग्रेस के हाथ : अमित शाह

सिमडेगा : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि अब झारखंड का विकास कोयले की रॉयल्टी से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में कोयले से कुल 2 लाख 50 हजार करोड़ की राशि मिलेगी। इससे राज्य का भरपूर विकास संभव है।

loksabha election banner

वे बुधवार को यहां चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके हाथ कोयले की कालिख से पुते हैं। पिछली सरकार ने अपने रिश्तेदारों को कोयले की खदानों का आवंटन किया था। इसे सुप्रीम कोर्ट ने गलत मानते हुए रद कर दिया है। केंद्र की वर्तमान सरकार ने निर्णय लिया है अब कोयला खदानों की नीलामी अधिकतम बोली लगाने वालों को दी जाएगी।

अमित शाह ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल बाबा नरेंद्र मोदी से हिसाब मांगते हैं और पूछते हैं कि मोदी सरकार ने पिछले पांच महीने में क्या किया। दरअसल उन्हें कुछ भी नहीं दिखाई दे रहा। इसकी वजह उनकी आंखों पर पड़ा विदेशी चश्मा है। वे कहते हैं कि सीमा पर पाकिस्तान की ओर से तब भी गोलीबारी होती थी और अब भी हो रही है। लेकिन मैं राहुल बाबा को बता देना चाहूंगा कि तब गोलीबारी की शुरुआत व अंत भी पाक की तरफ से ही होती थी, जबकि अब पाक की गोलीबारी का जवाब भारतीय जवान गोला से देते हैं। साथ ही शुरुआत भले ही पाक करता हो, लेकिन अंत हमारे जवान मुंहतोड़ जवाब देकर करते हैं। इसके बाद उन्होंने सोनिया गांधी पर हमला तेज करते हुए कहा कि मैडम सोनिया कहती हैं कि नरेंद्र मोदी के आने से देश में कोई फर्क नहीं पड़ा है। मैं मैडम को बताना चाहता हूं कि पहली बार इस देश को एक बोलने वाला प्रधानमंत्री मिला है। जो न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी मातृभाषा हिन्दी में दहाड़ता है। जबकि इससे पूर्व देश को एक मौनी बाबा के रूप में मनमोहन सिंह जैसा प्रधानमंत्री मिला था, जो काफी कम बोलते थे और विदेशी मंच पर लिखा अंग्रेजी में स्पीच पढ़ते थे। पूरी दुनिया में नरेंद्र मोदी ने जो देश को सम्मान दिलाया है उसके वास्तविक हकदार देश की सवा सौ करोड़ जनता है।

अमित शाह ने झारखंड की राजनीति पर चुटकी लेते हुए कहा कि राज्य में अपवित्र गठबंधन की सरकार है, जहां सरकार में कई दल साथ तो हैं, लेकिन चुनावी अखाड़े में अलग -अलग भाग्य आजमा रहे हैं। राज्य में आज तक कांग्रेस ने सरकार को बनाने व बिगाड़ने का खेल खेला और इसकी पराकाष्ठा तब हो गई, जब निर्दलीय मधु कोड़ा को राज्य का मुख्यमंत्री बना दिया। परिणाम स्वरूप जनाब को जेल भी जानी पड़ा। वैसे तो विभिन्न दल झामुमो, कांग्रेस, जदयू, झाविमो अलग-अगल चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन चुनाव के बाद ये सभी एक होकर राज्य में लूट खसोट की सरकार बनाने की जुगत में भिड़ जाएंगे। उन्होंने आह्वान किया कि राज्य में बाप-बेटे की सरकार को उखाड़ फेंके, जो झारखंड की बालू तक बेचने पर तुली है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ झारखंड के साथ ही अलग राज्य बना, लेकिन राज्य खनिज संपदा से संपन्न होने के बावजूद झारखंड पिछड़ा हुआ है। ऐसे में अगर अवसर मिला तो, झारखंड देश का सबसे विकसित प्रदेश बनेगा। साथ ही आम जनता से लोकसभा की भांति विधानसभा में भी दो तिहाई बहुमत देने तथा मतदान के दिन कमल छाप पर बटन दबाकर भाजपा की जीत सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि आपका बटन जैसे भाजपा के पक्ष में दबेगा, इसका करंट इटली तक पहुंचेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.