भाजपा ने रखी भ्रष्टाचार की नींव : हेमंत
सिमडेगा: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने सरकार के 14 महीने के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाते ह
सिमडेगा: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने सरकार के 14 महीने के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाते हुए जनता से समर्थन की अपील की। कहा, यह विधानसभा का चुनाव झारखंड वासियों की दिशा और दशा तय करेगा। वह सोमवार को सिमडेगा बाजार टांड़ में लोगों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार की नींव उसने ही रखी थी, जो आज तक राज्य में जारी है। कहा, झारखंड में जेपीएससी, अलकतरा तथा खेल आदि घोटाला भाजपा सरकार में ही हुआ। केन्द्र पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 7 माह से वह देश की सत्ता पर आसीन हैं, किन्तु उनकी कोई भी उपलब्धि बताने के लायक नहीं है। अपने मुख्यमंत्रित्वकाल की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि राज्य में पिछले 14 माह में उन्होंने कई नियुक्तियों में ऐसे कानून बनाए है, जिसके तहत सिर्फ स्थानीय लोगों को ही नौकरी मिलेगी। साथ ही कहा कि देश में झारखंड एकमात्र राज्य है जहां महिलाओं को जेएमएम नेतृत्व की सरकार द्वारा 50 प्रतिशत आरक्षण सभी सरकारी नौकरी में दी गई है। चुनाव में जेएमएम ने ही अधिकतर महिला प्रत्याशी को मैदान में उतारा है। एनोस एक्का की ओर इशारा करते हुए कहा कि वे ऐसे नेता हैं जो खुद भी जेल गए, साथ ही पत्नी, साला तथा भाई को भी जेल तक पहुंचाया। ऐसे नेता क्षेत्र में विकास कैसे कर सकता है। मौके पर झामुमो प्रत्याशी नियेल तिर्की, बसंत लोंगा आदि उपस्थित थे।