गोपाष्टमी पर धार्मिक अनुष्ठान
सिमडेगा : सदर प्रखंड के सरखूटोली में शुक्रवार को गोपाष्टमी पर्व पर धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन हुआ। मौ
By Edited By: Published: Fri, 31 Oct 2014 08:39 PM (IST)Updated: Fri, 31 Oct 2014 08:39 PM (IST)
सिमडेगा : सदर प्रखंड के सरखूटोली में शुक्रवार को गोपाष्टमी पर्व पर धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन हुआ। मौके पर पुरोहित भुनेश्वर पंडा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गो माता की पूजा अर्चना कराई। भक्तों ने गो माता के चरण धोकर पूजा अर्चना किये। इसके पहले सुबह में गो माता के साथ ग्रामीणों ने शोभायात्रा निकाली और हरि कीर्तन का आयोजन किया गया। कीर्तन में सरखूटोली, गारया टोली, किनबीरा, दुन्दुकच्छार आदि की मंडलियों ने भाग लिया। मौके पर मुख्य रूप से रामरेखा बाबा उमाकांत जी महाराज, नंद किशोर दास, दुलभंज वृतिया, शिवशंकर, लक्ष्मीकांत प्रसाद, किशोर राय कोटवार, केदार प्रसाद, महेश साहु आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें