पंडालों में माथा टेक भक्तों ने लिया मां का आशीर्वाद
सिमडेगा : शहरवासियों ने शनिवार को माता लक्ष्मी व महाकाली के दरबार में जाकर माथा टेककर मां से आशीर्वा
सिमडेगा : शहरवासियों ने शनिवार को माता लक्ष्मी व महाकाली के दरबार में जाकर माथा टेककर मां से आशीर्वाद लिया। साथ ही, विश्व कल्याण की कामना की। लक्ष्मी पूजा समिति डेली मार्केट के पंडाल को रंग बिरंगे विद्युत बल्बों से आकर्षक तरीके से सजाया गया है। वहीं पंडाल परिसर में रखे गये शेर, हाथी आदि की प्रतिमूर्ति को देख बच्चे खुश हो रहे थे। पंडाल के अध्यक्ष भरत प्रसाद ने रविवार को माता के विसर्जन शोभायात्रा में लोगों से शामिल होने की अपील की है। इधर, नीचे बाजार स्थित काली पूजा पंडाल में शुक्रवार रात महाकाली की महाआरती के बाद भक्तों के बीच खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण किया गया। पंडाल परिसर की आकर्षक साज-सज्जा लोगों को बरबस ही अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। पंडाल के अध्यक्ष श्रीलाल साह ने सभी भक्तों से मां की विदाई में भाग लेने की अपील की है।