Move to Jagran APP

दीये की रोशनी से जगमगा उठा शहर-गांव

सिमडेगा : जिला मुख्यालय सहित सभी प्रखंडों में गुरुवार को दीपोत्सव हषरेंल्लास के साथ मनाया गया। दीये

By Edited By: Published: Fri, 24 Oct 2014 09:28 PM (IST)Updated: Fri, 24 Oct 2014 09:28 PM (IST)
दीये की रोशनी से जगमगा उठा शहर-गांव

सिमडेगा : जिला मुख्यालय सहित सभी प्रखंडों में गुरुवार को दीपोत्सव हषरेंल्लास के साथ मनाया गया। दीये की रोशनी से शहर व गांव जगमगाते रहे। लोगों ने अपने घरों व प्रतिष्ठानों को आकर्षक तरीके से सजाया था। घर की महिलाओं ने प्रवेश द्वार पर आकर्षक रंगोली बनाई। बच्चों ने घरौंदे का निर्माण कर उसकी पूजा अर्चना की। इधर रात में भक्तों ने मां लक्ष्मी-गजानन व कुबेर देव की विधि-विधान पूजा की। साथ ही, मां से सुख, समृद्घि व उज्जवल भविष्य की कामना की। बच्चों ने जम कर आतिशबाजी कर एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दी।

loksabha election banner

पंडाल में लक्ष्मी पूजा की रही धूम

शहर के डेली मार्केट लक्ष्मी पूजा समिति के पंडाल में महा लक्ष्मी, महासरस्वती व गणेश जी महराज की विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई। पंडाल को आकर्षक व भव्य तरीके से सजाया गया है। समिति के अध्यक्ष भरत प्रसाद ने बताया मां की प्रतिमा का विसर्जन रविवार को होगा। पूजा के सफल आयोजन में सुनील मिश्र, नवीन सिंह, भरत प्रसाद, मुकेश प्रसाद, चंदन प्रसाद, रामकुमार महतो, दिलीप प्रसाद, रामदास प्रसाद, शिव कुमार, हरि प्रसाद, सत्यनारायण प्रसाद, अमित केशरी, अरविन्द कुजूर, रिजवान कुजूर, अनिश आदि सहयोग कर रहे हैं। वहीं महा काली पूजा समिति नीचे बाजार के पूजा पंडाल में मां महाकाली की भव्य प्रतिमा की स्थापना की गई है। मंदिर के आचार्य पंडि़त शंकर मिश्र ने बताया कि दक्षिणेश्वरी काली की पूजा करने से भक्तों को सुख-समृद्घि और यश प्राप्त होता है। पूजा में यजमान की भूमिका अजय प्रसाद व ललन प्रसाद ने निभाई। पूजा को सफल बनाने में श्रीलाल साह, सपन दा, राजकुमार साहू, गौरव कुमार, उदय प्रसाद, सोनू कुमार,छोटू कुमार आदि सहयोग कर रहे हैं।

भगवान चित्रगुप्त की पूजा आज

सिमडेगा : शहर के प्रिंस चौक स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार को चित्रांश परिवार की ओर से भगवान चित्रगुप्त जी महराज की विधि-विधान पूर्वक पूजा अर्चना की जाएगी। आचार्य श्याम सुंदर मिश्र प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा कराएंगे। रात में बच्चों के बीच नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन भी होगा। यह जानकारी प्रो.निरंजन प्रसाद ने दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.