सिमडेगा कॉलेज व एसएस बालिका बने चैंपियन
सिमडेगा : नवयुवक संघ लठ्ठाखम्हन की ओर से आयोजित महिला-पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार को
सिमडेगा : नवयुवक संघ लठ्ठाखम्हन की ओर से आयोजित महिला-पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार को खेला गया। पुरुष वर्ग का फाइनल मैच गरजा बनाम सिमडेगा कॉलेज के बीच खेला गया। इसमें सिमडेगा कॉलेज की टीम ने गरजा को 2-1 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। वहीं महिला वर्ग में एसएस बालिका की टीम ने गोंडवाना क्लब को 3-0 से हराया। विजेता व उपविजेता टीम को अतिथियों ने ट्राफी व खस्सी देकर सम्मानित किया। इधर प्रतियोगिता का महिला वर्ग में बेस्ट अनुशासित टीम का अवार्ड सेवई को, बेस्ट खिलाड़ी का सलीमा टेटे को, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट शकुंतला कुमारी को दिया गया। वहीं पुरुष वर्ग में बेस्ट अनुशासित टीम का अवार्ड बाघचट््टा को, बेस्ट खिलाड़ी का रितेश को, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अमित कुमार को दिया गया। फाइनल मैच के शुभारंभ मुख्य अतिथि इंडिया हॉकी टीम के संयुक्त सचिव सह झारखंड हाकी टीम के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, विशिष्ट अतिथि इंडिया महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान असुंता लकड़ा, शशिकांत, सुरेश महतो ने खिलाडि़यों के साथ परिचय प्राप्त कर किया।
मौके पर इंडिया हाकी टीम के संयुक्त सचिव सह झारखंड हॉकी टीम के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने सिमडेगा की धरती ने अब तक देश को 36 खिलाड़ी दे चुकी है। उन्होंने मैदान के गोल पोस्ट को बनाने के लिए 10 हजार रुपये देने का वादा किया। साथ ही, आने वाले वर्ष में प्रतियोगिता के आयोजन को सफल बनाने के लिए 25 हजार देने की घोषणा की।
जिला हाकी संघ ने हॉकी कोच प्रतिमा बरवा ने इंडिया हाकी महिला टीम की पूर्व कप्तान असुंता लकड़ा को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। असुंता ने कहा कि खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर अपना भविष्य संवारा जा सकता है।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में मनोज कोनबेगी, राम कैलाश राम, इग्नेश तिर्की, एलसन किड़ो, बेंजामिन लकड़ा, बंसत बा: अनूप केरकेटटा, निकोदिन लुगुन, अनुप मिंज, विपिन केरकेटटा, तेलेस्फोर, प्रमोद, वीणा केरकेट्टा, प्रतिमा वरबा आदि ने सहयोग किया।