Move to Jagran APP

जंगल को बचाने का लें संकल्प

ठेठईटांगर : प्रखंड के घुटबहार में सोमवार को कृषक बंधु संस्था के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण के उद

By Edited By: Published: Mon, 29 Sep 2014 09:02 PM (IST)Updated: Mon, 29 Sep 2014 09:02 PM (IST)
जंगल को बचाने का लें संकल्प

ठेठईटांगर : प्रखंड के घुटबहार में सोमवार को कृषक बंधु संस्था के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से जंगल बचाओ अभियान चलाया गया। संस्था के सचिव प्रभात कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में महुआ आदि चुनने के लिए ग्रामीण जंगलों की सफाई के लिए आग लगा देते हैं। इससे कई छोटे-छोटे पौधों के साथ कई प्रकार के औषधि वाले पौधे भी इसके चपेट में आकर नष्ट हो जाते हैं। वहीं जंगली जानवर भी इससे अछूते नही रहते हैं। जंगल को बचाने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने लोगों को रसायनमुक्त खेती करने के प्रति भी जागरूक किया। साथ ही, लोगों को लाह खेती के लिए संस्था की ओर से निश्शुल्क चलाए जा रहे प्रशिक्षण के बारे में जानकारी देते हुए लोगों को इससे जुड़ने की अपील की। मौके पर पतरस जोजो, निरोज जोजो, सामड़ोम जोजो, मुनुरेन जोजो, सिंहासन जोजो, जोलेन जोजो, दयामनी जोजो, सुमन जोजो, मुलियानी जोजो, हिरामनी जोजा, हेलेन जोजो, सुनील जोजो आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.