क्षेत्र की समस्याओं का होगा समाधान : एनोस
By Edited By: Published: Sat, 20 Sep 2014 07:23 PM (IST)Updated: Sat, 20 Sep 2014 07:23 PM (IST)
सिमडेगा : कोलेबिरा विधायक एनोस एक्का शनिवार को जिले के रामजड़ी व ऐडेगा पंचायत का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत हुए। उन्होंने कहा कि झारखंड पार्टी हमेशा जल, जंगल व जमीन के लिए लड़ने वाली पार्टी है। क्षेत्र में जो भी समस्याएं है, उसका निश्चित रूप से समाधान होगा। साथ ही, गांव में आंगनबाड़ी केंद्र खोलने के लिए विभाग को पत्राचार किया जाएगा। मौके पर उन्होंने विधानसभा चुनाव में ग्रामीणों से उन्होंने राष्ट्रीय पार्टियों से हमेशा सावधान रहने की बात कहते हुए कहा कि राष्ट्रीय पार्टी केवल लोगों को जाति व धर्म के आधार पर बांट कर विकास से उनका ध्यान हटा देती है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें