कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने रवाना हुए खिलाड़ी
सिमडेगा : रांची के खेल गांव में आयोजित तीन दिवसीय अंतर विद्यालय राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शुक्रवार को जिला से टीम रवाना हुई। एसी नागेंद्र कुमार सिन्हा, एसडीओ कार्तिक कुमार प्रभात और सीओ एजाज अनवर ने हरी झंडी दिखाकर खिलाडि़यों को विदा किया। प्रतियोगिता 12, 13 व 14 सितंबर तक चलेगा। रवाना होने वाले खिलाडि़यों में अंडर 14 फ्री स्टाइल हेमिल्टन मिंज (35 केजी), अमन पूर्ति (42 केजी) संजय कुमार (47 केजी), विवेक कुमार (53 केजी), विकास साहू (59 केजी) शामिल हैं। वहीं अंडर 14 ग्रेसको रोमन में नमेश्वर यादव (35 केजी), कविराज राम (42 केजी), अंकित कुमार यादव (47 केजी), बसंत टोप्पो (53 केजी) का नाम है। इसके अलावा शिव सांई अंडर 17 फ्री स्टाइल में सुनील कुमार (42 केजी), अजमल अंसारी (46 केजी), शिव कुमार (50 केजी), चितरंजन कुमार (54 केजी), ओमप्रकाश यादव (58 केजी), अंडर 17 ग्रेसको में संदीप कुमार (42 केजी), गौतम कुमार (46 केजी), बसंत नायक (50 केजी), सुमित सुलाभा (54 केजी), संतोष कुमार यादव (58 केजी), चंदन कुमार गुप्ता (63 केजी), ब्रजेश कुमार (69 केजी), संजय ठाकुर (76 केजी) शामिल हैं। साथ ही, अंडर 19 फ्री स्टाइल विष्णु गुप्ता (46-50 केजी), चिराग बाड़ा (55 केजी), अंडर 19 ग्रिसको मंजली राम (50 केजी), हेमंत खेस (60 केजी), अंडर 19 बालिका वर्ग में अलका व अनीमा कुमारी (48 केजी), जेनब बाड़ा (55 केजी), फिलिस्ता कुजूर (59 केजी), शांता बाड़ा (67 केजी), पिंकी किस्पोट्टा (67-72) केजी वर्ग में शामिल हैं। कोच जैनल सिंह, अरसान फिरदौस साथ गए हैं।