ब्रजमोहन व तसलीम की मौत पर नेताओं ने जताया शोक
By Edited By: Published: Tue, 26 Aug 2014 07:45 PM (IST)Updated: Tue, 26 Aug 2014 07:45 PM (IST)
कोलेबिरा : सड़क दुर्घटना में मृत्यु के शिकार हुए पत्रकार ब्रजमोहन प्रसाद व उनके साथी तसलीम अंसारी का अंतिम संस्कार मंगलवार को हुआ। इस दौरान विभिन्न समुदाय के सैकड़ों लोग मौजूद थे। इधर दोनों के मृत्यु पर भाजपा व झापा ने शोक व्यक्त किया। विधायक एनोस एक्का, जिप अध्यक्ष मेनोन एक्का व अशोक भगत ने दोनों के परिवारों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें