कार्य समिति की बैठक 24 को
By Edited By: Published: Fri, 22 Aug 2014 09:34 PM (IST)Updated: Fri, 22 Aug 2014 09:34 PM (IST)
सिमडेगा : भारतीय मजदूर संघ झारखंड प्रदेश के 42 वें प्रांतीय कार्य समिति की बैठक का आयोजन 24 अगस्त को सिमडेगा में किया जायेगा। इसमें मुख्य रूप से संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री सह पूर्वांचल प्रदेश प्रभारी सुरेश प्रसाद सिन्हा व प्रदेश महामंत्री पारस नाथ ओझा उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने की सारी जिम्मेदारी आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ को सौंपी गयी है। उक्त जानकारी देते हुए संगठनमंत्री रामचन्द्र गोप ने बताया कि बैठक में रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, साहेबगंज, दुमका, गोड्डा, जमशेदपुर, लोहरदगा, गुमला के सदस्य भाग लेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें