विद्यार्थियों का सही मार्गदर्शन करें शिक्षक : फा. शैलेश
सिमडेगा : शहर के संत अन्ना महागिरजाघर में शनिवार को संत अन्ना पर्व के अवसर पर सुबह आठ बजे से मिस्सा अनुष्ठान का आयोजन किया गया। फादर शैलेश केरकेट्टा व फादर बर्बट कुजूर ने संयुक्त रूप से मिस्सा अनुष्ठान संपन्न कराया। मौके पर फादर शैलेश ने कहा कि जिस प्रकार से संत अन्ना व ज्वाकिम ने अपनी पुत्री मरियम का अच्छा मार्ग दर्शन किया था। उसी प्रकार से शिक्षक भी छात्रों को सही मार्ग दर्शन देते हुए उनका भविष्य उज्जवल बनाते हैं। हम सभी को प्रत्येक दिन ईश्वर से प्रार्थना करनी चाहिए ताकि उनका मार्गदर्शन मिल सके और हमारा उद्घार हो सके। वहीं शिक्षक व छात्रों के बीच फ्रैंडली मैच का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षक टीम ने 2-1 से जीत दर्ज की। मैच में रेफरी की भूमिका सर सेब्रोनिस टोपनो ने निभाई। मौके पर शिक्षक एस्थर खाखा, नीलमणि एक्का, ओलिवर धनवार, वन्दना केरकेट्टा, समीर तिर्की, ब्रदर रोहित केरकेट्टा, अनूप कुल्लू, अमृत तिर्की आदि उपस्थित थे।