योजनाओं के चयन के लिए जिप उपाध्यक्ष ने किया भ्रमण
सिमडेगा : जिला उपाध्यक्ष बिरसा मांझी ने बुधवार को बोलबा क्षेत्र का भ्रमण कर विभिन्न योजनाओं के लिए स्थल चयन किया। इस क्रम में आरईओ के जेई विश्वास कुमार के साथ मिल कर अलींगगुढ़ होते हुए कुदुरमुंडा चौक तक कालीकरण पथ के निर्माण के लिए मापी ली। साथ ही समसेरा कान्हूुटोली से बड़काटोली होते हुए नकटीकच्छार तक 7.8 किलोमीटर तक के लिए भी रोड की मापी की। उन्होंने नएच 143 में ठेठईटागंर प्रखंड के नजदीक अजुर्न नाला में बने पुल का निरीक्षण किया व उसकी दयनीय स्थिति को देखते हुए उन्होंने नाराजगी व्यक्त की, कहा कि विभाग की लापरवाही के कारण कभी भी उक्त पुल ध्वस्त हो सकता है और बड़ी दुर्घटना हो सकती है। उन्होंने कहा कि मुख्य पथ की स्थिति भी काफी दयनीय है अगर विभाग के द्वारा जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे जनता के साथ आंदोलन करने पर विवश हो जाएंगे। मौके पर झारखंड पार्टी के पिन्टू सिन्हा व कई कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।