अनुसचिवीय कर्मचारियों की हड़ताल जारी
सरायकेला: अनुसचिवीय कर्मचारियों की अनिश्तिकालीन हड़ताल सोमवार को आठवें दिन जारी रही। कम
सरायकेला: अनुसचिवीय कर्मचारियों की अनिश्तिकालीन हड़ताल सोमवार को आठवें दिन जारी रही। कर्मचारियों के हड़ताल से प्रखंड, अंचल, अनुमंडल एवं जिला स्तरीय कार्यालय में काम काज प्रभावित हो रहा है। सोमवार को जिला समाहरणालय परिसर में अध्यक्ष विवेकानंद सरकार के नेतृत्व में जिले के विभिन्न प्रखंड, अनुमंडल एवं समाहरणालय के हड़ताली अनुसचिवीय कर्मचारियों ने धरना दिया। धरना में विनोद बिहारी प्रसाद, नंदलाल महतो, आदित्यरंजन तुम्बी, शिवशंकर थामस, सिद्धेश्वर बोदरा, प्रभाष कुमार साहु, रामाश्रय महतो, स्वना मंडल, मुंगनी हांसदा, मनोज कुमार, जय प्रकाश, पवन कुमार, युधिष्टिर सरदार, रामचंद्र माझी, प्रेम चंद्र महतो सुधीर किशोर आदि हड़ताली कर्मचारी शामिल रहे। विवेकानंद सरकार ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर विचार नहीं करेगी, हड़ताल जारी रहेगी।