सांकेतिक हड़ताल पर रहे राजस्वकर्मी
सरायकेला: झारखंड राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के आह्वान पर जिले के राजस्व कर्मचारी मं
सरायकेला: झारखंड राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के आह्वान पर जिले के राजस्व कर्मचारी मंगलवार को कलमबंद हड़ताल पर रहे। उन्होंने
मांगों के समर्थन में जिला मुख्यालय में धरना दिया। धरना कार्यक्रम में मुख्यरूप से जिला मंत्री हिम्मत लाल महतो उपस्थित थे। हिम्मत लाल महतो ने कहा कि राजस्व कर्मियों की मांगें जायज हैं। इन मांगों को सरकार अविलंब पूरा करे। मौके पर अजीत कुमार दास, सूरजा पूर्ती, मोकरो मुंडा, सत्येंद्र कुमार, राजेश्वर
पंडित, बलराम कर्मकार, राजकिशोर रजक, जयराम, गदाधर गोप, सुरजीत सरकार, अनिल प्रमाणिक व सुनील महतो उपस्थित थे।
---------
कर्मचारियों की मुख्य मांगें
-राजस्व सेवा संवर्ग का गठन करते हुए राजस्व कर्मचारियों को प्रथम इकाई
मानते हुए अपर समाहत्र्ता के पद को सन्निहित किया जाए।
- अंचल निरीक्षक के सीधी नियुक्ति पर रोक लगाते हुए आधे पदों को प्रोन्नति से भरा जाए।
- बिहार के तर्ज पर अंचल निरीक्षक के पद को उत्क्रमित करते हुए अंचल
अधिकारी के पद पर पदस्थापित करते हुए 5400 ग्रेड पे किया जाए।
- राजस्व कर्मचारियों का बेसिक पे बैंड 5200-20200 तथा ग्रेड पे 2800
करते हुए कर्मचारी का पदनाम उप निरीक्षक किया जाए।
- राजस्व सेवा प्रोटोशन एक्ट बनाया जाए।
- राजस्व कर्मचारियों को बायोमीट्रिक सिस्टम से उपस्थिति बनाने से मुक्त किया जाए।