झारखंड पुलिस एसोसिएशन जिला कमेटी की हुई बैठक
गम्हरिया : झारखंड पुलिस एसोसिएशन सरायकेला-खरसावां शाखा की बैठक गम्हरिया थाना परिसर में हु
By Edited By: Published: Tue, 06 Dec 2016 03:10 AM (IST)Updated: Tue, 06 Dec 2016 03:10 AM (IST)
गम्हरिया : झारखंड पुलिस एसोसिएशन सरायकेला-खरसावां शाखा की बैठक गम्हरिया थाना परिसर में हुई। बैठक में पुलिस क्लब निर्माण पर चर्चा की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से सरायकेला स्थित पुलिस केन्द्र में पुलिस क्लब निर्माण कराने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर एसोसिएशन के संयुक्त सचिव पुअनि इंद्रभूषण कुमार के पदोन्नत होकर धनबाद स्थानांतरण होने के कारण अवर निरीक्षक रंजीत पाडेय को संयुक्त सचिव के पद पर मनोनीत किया गया। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष आदिकात महतो, सचिव अरविंद कुमार समेत जिले के सभी पुलिस निरीक्षक, अवर निरीक्षक व सहायक अवर निरीक्षक उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें