निगमानंद भक्त सम्मेलन में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
जागरण संवाददाता, सरायकेला : गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत कोलाबीरा के दुर्गा पूजा मैदान में स्वामी नि
जागरण संवाददाता, सरायकेला : गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत कोलाबीरा के दुर्गा पूजा मैदान में स्वामी निगमानंद सरस्वती देव प्रवर्तित का 19वां मानुषमुड़िया विभागीय भक्त सम्मेलन का आयोजन किया गया।
श्रीश्री ठाकुर जी का विग्रह सह शोभा यात्रा के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। भक्त सम्मेलन में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सम्मेलन में असंप्रदायिक भाव से सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार, दीक्षादान तथा सारस्वत मठ हालीशहर के महंत श्रीमद स्वामी ज्ञानानंद सरस्वती, ट्रस्ट बोर्ड के संपादक स्वामी विमलानंद सरस्वती, निगमानंद आश्रम के अध्यक्ष स्वामी शंकरानंद सास्वती एवं साधु संन्यासी व विद्धतजन अपने प्रवचन से अध्यात्मिक चेतना का विकास कर रहे हैं। इनके अलावे विभिन्न कलाकारों ने बाउल संगीत, कीर्तन व भजन प्रस्तुत किया। भक्त सम्मेलन के दूसरे दिन मंगलवार को प्रात: काल प्रभाती कीर्तन हुआ। संचालन श्रीमद आनंद चैतन्य ब्रह्माचारी ने किया। इसके पश्चात ठाकुर जी की पूजा व गीता पाठ का आयोजन किया गया। इसका संचालन सत्य चंतन महापात्र ने किया। इसके उपरांत संगीतांजली अनुष्ठान, अंतरंग सभा का प्रथम अधिवेशन एवं किशलय सभा का आयोजन किया गया। इसका संचालन जयनंदन तिवारी व नील कमल तिवारी ने किया। रात्रि में छऊ नृत्य प्रस्तुत किया गया। अंतिम दिन बुधवार को ठाकुर महाराज की पूजा-अर्चना, दीक्षा दान, महिला सभा, बाउल पल्ली गीत, साधारण सभा तथा वाणी चक्रवर्ती की बाउल संगीत का कार्यक्रम होगा।