राजनगर प्रमुख के खिलाफ पंस सदस्य गोलबंद
जागरण संवाददाता, सरायकेला: राजनगर प्रखंड पंचायत समिति के प्रमुख विशु हेम्ब्रम के खिलाफ पंचाय
जागरण संवाददाता, सरायकेला: राजनगर प्रखंड पंचायत समिति के प्रमुख विशु हेम्ब्रम के खिलाफ पंचायत समिति के सदस्यों ने फिर से मोर्चा खोला और मंगलवार को उप प्रमुख विनय कुमार ¨सहदेव के नेतृत्व में 27 में से 24 समिति के सदस्यों ने प्रमुख हेम्ब्रम के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए उपायुक्त को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में समिति सदस्यों ने कहा कि विशु हेम्ब्रम राजनगर प्रखंड के प्रमुख के रुप में 11 जनवरी 2016 से कार्य करते हुए अपनी शक्तियों एवं दायित्वों का निर्वाह करते आ रहे हैं। पंचायत समिति का गठन करने वाले तीन चौथाई से अधिक सदस्य उनके क्रियाकलापों से असंतुष्ट हैं। सदस्यों ने झारखंड पंचायती राज अधिनियम 2001 की धारा 43 में निहित प्रावधानों के तहत अविश्वास प्रस्ताव लाने का निर्णय लिया है।
आरोप है कि प्रमुख नियमित मासिक बैठक बुलाने में असफल रहे रहे हैं। इसके अलावा पंचायत समिति सदस्यों द्वारा मांगी गई सूचनाएं उपलब्ध कराने में सहयोग नहीं करते हैं। प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मचारियों पर प्रशासनिक नियंत्रण का अभाव है। मासिक बैठकों में पदाधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने में अक्षम हैं।
ज्ञापन देने में बरसा हांसदा, जूही महतो, दुर्गा तांती, रामा कांति साहु, दाम्यंति मुंडाइन, के मंडल आदि शामिल थे। अविश्वास प्रस्ताव के ज्ञापन की प्रतिलिपि जिला पंचायत राज पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी व प्रखंड विकास पदाधिकारी को भी दी गई है।