बीस सदस्यीय कराटे टीम जमशेदपुर रवाना
सरायकेला : स्थानीय बिरसा मुंडा स्टेडियम से सरायकेला-खरसावां जिला कराटे एसोसिएशन की बीस
सरायकेला : स्थानीय बिरसा मुंडा स्टेडियम से सरायकेला-खरसावां जिला कराटे एसोसिएशन की बीस सदस्यीय कराटे टीम जमशेदपुर के जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में आयोजित होने वाली जूनियर व सब जूनियर कैडेट कराटे चैंपियनशिप में भाग लेने जमशेदपुर रवाना हुई। एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्वनाथ रथ एवं उपाध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने शुभकामना देते हुए टीम को रवाना किया। बीस सदस्यीय टीम में कोच विशाल सोय, स्टेट जज कमल थापा, नरेश हेस्सा तथा लक्ष्मी महतो, संगीता कालिंदी, सुकमती बोदरा, तनीया कुंभकार, स्वीटी मिश्रा, चंदना महतो, नसीम अंसारी, संकल्प सामल, विपुल विवेक मेहता, सौरभ भारती, बागुन सरदार, तृपा आचार्य, आकाश मुखी, निकी नायक, खुशी महतो, श्रेया सोय आदि कराटेकार शामिल हैं। उक्त जानकारी राष्ट्रीय रेफरी सह मुख्य प्रशिक्षक गणेश चंद्र कालिंदी ने दी।