आईटी टैलेंट उड़ान 26 को
फोटो संख्या 03-जानकारी देती जिला शिक्षा पदाधिकारी अलका जायसवाल। जागरण संवाददाता, सरायकेला
जागरण संवाददाता, सरायकेला : झारखंड आईटी टैलेंट उड़ान 2016 प्रतियोगिता 26 अक्टूबर को को होगी। जिला शिक्षा पदाधिकारी अलका जायसवाल ने कहा कि जिले के 116 विद्यालय के 2954 विद्यार्थी प्रतियोगिता में शामिल होंगे। विभिन्न विद्यालयों में प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी चल रही है। 26 अक्टूबर को जिले में आईटी टैलेंट उड़ान 2016 की प्रथम स्तरीय ऑफलाइन परीक्षा होगी। परीक्षा में सफल विद्यार्थियों की एनआईटी में 9 नवंबर को ऑनलाइन परीक्षा होगी। जिसमें सफल विद्यार्थियों की 14 नवंबर को राज्य स्तर पर परीक्षा होगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सफल विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जायेगा। जिला शिक्षा अधीक्षक ने बताया कि जिले के विभिन्न विद्यालयों में प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी की गयी है।