आयोडिन न्यूनता विकार नियंत्रण दिवस
फोटो संख्या 17- परीक्षा देते बच्चे। सरायकेला: राज्य के चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग से डॉ आरपी गुप्
सरायकेला: राज्य के चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग से डॉ आरपी गुप्ता सोमवार को आयोडिन की कमी से होने वाले विभिन्न विकारों के प्रचार-प्रसार का निरीक्षण करने सरायकेला-खरसावां पहुंचे। उन्होंने उच्च विद्यालय बुरुडीह खरसावां में संचालित आयोडिन न्यूनता विकार नियंत्रण कार्यक्रम का जायजा लिया। अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी की उपस्थित में विश्व आयोडिन न्यूनता विकार नियंत्रण दिवस पर विद्यार्थियों के बीच निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 98 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कालाचांद ¨सह मुंडा ने पुरस्कृत किया। मौके पर धनपत महतो तथा विद्यालय के प्रधानाध्यापक तरुण महतो समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थीं।